उत्साह के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा हुआ जयंती कार्यक्रम का आयोजन
बलिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षत्रिय परिवार के लोगों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती वैशाली होटल, बलिया में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और वीरता का जो संदेश दिया, उसे अपनाकर समाज को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के रजनीकांत सिंह, जिला अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महासचिव एडवोकेट राजेश सिंह  वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार सिंह, कृपा शंकर सिंह, शैलेश कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, नीरज सिंह, कैलाशपति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा