जनजाति प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर दिए गए कई आवेदन पत्र

30 मार्च को बांसडीह तहसील पर होगा विशाल प्रदर्शन
बांसडीह (बलिया)।  स्थानीय तहसील पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर गोंड समुदाय के छात्र नौजवानों ने "मा.प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ दिनांक 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा निर्देश कि जिन आवेदकों के पूर्वजों के भू-राजस्व अभिलेखों 1356 या 1359 फसली में गोंड़ अंकित पाया जाय उन्हें अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की हिला-हवाली न की जाए" का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र सुगमता पूर्वक जारी करने की मांग को लेकर कई आवेदन पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 उन्होंने शासनादेश के अनुपालन में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु बांसडीह तहसीलदार नीतीन कुमार सिंह को निर्देशित किए। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) बांसडीह तहसील इकाई के संयोजक बिट्टू गोंड ने कहा कि बांसडीह तहसीलदार द्वारा भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान शासनादेश 3 नवम्बर 2021 की घोर अवमानना की जा रही है! उक्त शासनादेश व भारत के राजपत्र का अनुपालन कराने की मांग को 30 मार्च 2026 सोमवार को बांसडीह तहसील पर घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन के तहत विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जुलूस बांसडीह तिराहा स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर मार्च करते हुए बांसडीह तहसील पर पहुंचेंगे।

 उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वांचल छात्र संघर्ष  समिति के संयोजक श्री मुरली मनोहर टाऊन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मा. नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू जी होंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से आगसा के बांसडीह तहसील इकाई के संयोजक बिट्टू कुमार गोंड, सह संयोजक विशाल गोंड, मनीष प्रताप गोंड, आनन्द प्रकाश गोंड, रवि गोंड, विक्रम गोंड, विजेन्द्र गोंड, टिंकू शाह, कु.सोनी गोंड, कु.वंदना गोंड, हरिकृष्णा गोंड, अरुण गोंड, महेश प्रसाद गोंड रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण