गायत्री परिवार का होली मिलन समारोह आठ मार्च को

जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी में गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग
बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट पर रविवार को जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद के कोने कोने से आए गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। उपजोन समन्वयक प्रमोद कुमार राय ने परम वंदनीया माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के नवंबर में होने वाले कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तार से बताया। 

श्री राय ने प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल, संस्कृति मंडल आदि के गठन पर चर्चा के अलावा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे रचनात्मक आंदोलनों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कुटीर उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि आंदोलनों का मुख्य उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण है। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आदर्श ग्राम की अवधारणा पर भी कार्य करने की सलाह दी। 

नवरात्रि सामूहिक साधना 19 मार्च से
गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बैठक में उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए गुरुदेव के कार्य को समर्पित भाव से करने का आह्वान किया व होली मिलन कार्यक्रम 8 मार्च दिन रविवार समय 11:00 बजे से व नवरात्रि सामूहिक साधना 19 मार्च से सामूहिक अनुष्ठान में भागीदारी करने व जनशताब्दी वर्ष में 170 न्याय पंचायत पर 9 कुंडी यज्ञ का श्रृंखला चलाने हेतु तैयारी करने का सभी परिजनों से आग्रह किया।

Comments

Popular posts from this blog

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण