संत रविदास जी का दर्शन आज भी बना हुआ है जीवन्त : अचल राजभर

संत शिरोमणि गुरू रैदास जयन्ती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
बलिया। संत शिरोमणि गुरू रैदास जयन्ती समारोह का आयोजन सतनी सराय स्थित रैदास मंदिर पर हुआ। रैदास जयन्ती के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सह पूर्व मंत्री अचल राजभर ने कहा कि देश मे अनोखा राम राज्य चल रहा है जहां बहन बेटियो की आबरू तक सुरक्षित नही है। 

कहा कि संतो के संत शिरोमणि रविदास ने हमेशा समता मूलक समाज के साथ साथ ही मनुवादी मानसिकता आज की गरिमा और चेतन को कुचलना और उसे भटकाकर अपनी सत्ता और वर्चस्व कायम करने वाले प्रत्येक संस्थान विचार और काम का पूरजोर विरोध किया। उन्होंने ऊंच-नीच, जातिवादी, फासिस्ट वादी व्यवस्था के खिलाफ रविदास का दर्शन आज भी जीवन्त बना हुआ है। वर्तमान पीढ़ी को ओछी मानसिकता से उपर उठ कर इस तरह की गुलामी की जंजीर उखाड़ फेकने का युवाओ से आह्वान किया। इस के पूर्व मंत्री श्री राजभर ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 साथ ही समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी, विधायक मु.जियाउद्दीन रिजवी,जय प्रकाश अंचल, संग्राम सिह यादव, डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, नपा के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, जलालुद्दीन जेडी, मिन्टू खां, साथी राम जी गुप्ता, कामेश्वर सिह, अनिल राय, राजन कन्नौजिया, नागेश्वर पाण्डेय, कपिल देव, सुशील त्रिपाठी, एड.अफजल खां, सेराज अहमद आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष तथा संचालन बीरबल राम ने किया।जयन्ती पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी जो नगर प्रमुख मार्गो से होता हुआ देर शाम रैदास मंदिर पहुंच कर समाप्ता हो गया। आभार सपा अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन