उन्नत शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जेएनसीयू में भौतिकी विभाग द्वारा हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा सोमवार को टिंकरिंग लैब के अंतर्गत एक उन्नत शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एम.एससी. एवं शोध स्तर के विद्यार्थियों को विभिन्न सर्किट एलिमेंट्स- जैसे विभिन्न‌ आइ.सी. की पहचान, पिन आउट डायग्राम आदि के कार्य, कनेक्शन आदि के साथ साथ बेसिक एलिमेंट रेजिस्टेंट, कैपेसिटर, इंडक्टर, डायोड एवं संबंधित इलेक्ट्रॉनिक अवयवों की सटीक पहचान, कार्यप्रणाली तथा अनुप्रयोग से परिचित कराना रहा। 

कार्यक्रम के दौरान युक्तियों के प्रयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियों की भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर एम.एससी. भौतिकी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रयोगात्मक गतिविधियों में गहन रुचि के साथ भाग लिया।इस सत्र में हैंड्स-ऑन लर्निंग, कॉन्सेप्ट-टू-एप्लिकेशन अप्रोच तथा रिसर्च-ओरिएंटेड प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया, जिससे विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता एवं प्रयोगात्मक दक्षता में वृद्धि हो सके। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं फीडबैक सत्र के साथ हुआ।  

प्रशिक्षण सत्र का समन्वय विभाग प्रभारी डॉ. विनय प्रताप वर्मा द्वारा किया गया, जबकि डॉ. गोपाल कृष्ण गुप्ता की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा मिश्रा निदेशक शैक्षणिक, डॉ. प्रियंका सिंह, आईक्यूएसी समन्वयक, डॉ. अजय चौबे, डीएसडब्लू, सहित परिसर के प्राध्यापकगण उपस्थिति रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन