छात्र -छात्राओं ने चलाया बाल विवाह विरोधी जन जागरूकता अभियान
बसंतपुर गाँव में जेएनसीयू के समाज कार्य विभाग के द्वारा चला अभियान
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा के दिशानिर्देश एवं सहायक प्रोफेसर डॉ रूबी के नेतृत्व में छात्र–छात्राओं द्वारा स्वयं के प्रयास से बसंतपुर गाँव में बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक जन- जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत छात्रों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा लोगों को इस कुप्रथा को न अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता में सक्रिय भागीदारी करने वाले लगभग 83 ग्रामीण परिवारों को जागरूक कर बाल विवाह मुक्त गांव के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में समाज कार्य विभाग के छात्र–छात्राएं धर्मेंद्र, सिम्पी, शालू, पूजा, निशा एवं शिवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छात्रों ने सरल भाषा में बाल विवाह से बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समझाया और शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने हेतु लोगों को प्रेरित करना था। ग्रामीणों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment