रेलवे सुरक्षा बल ने लेडिज हैंडबैग को वास्तविक मालिक को सौंपा
बलिया के प्लेटफार्म सं. एक पर रेलवे सुरक्षा बल को लावारिस मिला था लेडिज हैंडबैग
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देश में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा, रेल सम्पति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर- पकड़ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओं अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में आपरेशन अमानत के तहत दिनांक 05 फरवरी दिन गुरुवार को कांस्टेबल अजय कुमार को अपने कार्य के दौरान बलिया प्लेटफार्म संख्या एक पर एक अदद लावारिस लेडिज हैंडबैग मिला, जिसे लाकर पोस्ट बलिया पर सुरक्षित रख दिया। यात्री द्वारा कॉल आने पर नीतू सिंह द्वारा बताया गया कि गाड़ी संख्या 09525 से उज्जैन से बलिया आई थी। उसी समय लेडिज हैंडबैग बलिया रेलवे स्टेशन पर छूट गया था। यात्री के परिजन के उपस्थित होने पर लेडिज पर्स को सही तरह पहचान कर सहायक उप निरीक्षक बृजभूषण सिंह उसके परिजन को लेडिज हैंडबैग और उसमें रखे सामान को सुपुर्द किया गया।
यात्री द्वारा सुपुर्द गए समान की कीमत ₹7000 बताया गया। यात्री के द्वारा रेसुब द्वारा किया गया उक्त कार्य के लिए तहे दिल से प्रशंसा और अपने लेडिज पर्स पाकर रेल प्रशासन एवं रेलवे सुरक्षा बल बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
Comments
Post a Comment