गायत्री परिवार का जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न

नगर के सभी वार्डों समेत 17 ब्लाकों के सभी 950 गांवों में परिभ्रमण की बनी रुपरेखा
बलिया। आगामी 8 फरवरी को शांतिकुंज हरिद्वार से जनपद में आ रहे ज्योति कलश को लेकर गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर एक फरवरी दिन रविवार को कार्यकर्ताओं जनपद स्तरीय बैठक हुई।

 जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने शक्ति कलश के संदर्भ में नगर के सभी वार्डों समेत 17 ब्लाकों के सभी 950 गांवों में परिभ्रमण की रुप रेखा बताया। इसी क्रम में ज्योति कलश 8 फरवरी को रसड़ा , 9 फरवरी चिलकहर, 10 फरवरी गड़वार, 11 फरवरी नगरा, 12 फरवरी बिल्थरारोड, 13 फरवरी नवानगर, 14 फरवरी मनियर, 15 फरवरी पंदह, 16 फरवरी बेरुआरबारी, 17 फरवरी बांसडीह, 18 फरवरी बैरिया,19 फरवरी मुरली छपरा, 21 फरवरी बेलहरी, 22 फरवरी दुबहर, 23 फरवरी हनुमानगंज,  24, 25 व 26 फरवरी बलिया नगर के सभी वार्ड एवं 27 फरवरी को सोहांव ब्लाक में रहेगा। 

ज्योति कलश रथ का जगह जगह सभी श्रद्धालु पूजन अर्चन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे। यहां से अगले दिन गाजीपुर जनपद के लिए प्रस्थान करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन