विजय कुमार को मिली पत्रकार संगठन के 'राष्ट्रीय संयोजक' पद की जिम्मेदारी

प्राइम टुडे' (मासिक) पत्रिका के संस्थापक संपादक हैं विजय कुमार मिश्रा
 बलिया। वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार मिश्रा को पत्रकारों की अखिल भारतीय संस्था ''राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत' के 'राष्ट्रीय संयोजक' पद की जिम्मेदारी दी गई है। 
             वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार मिश्रा

  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपादक जगदीश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि, श्री मिश्र के व्यापक अनुभव एवं उल्लेखनीय कार्यों के मद्देनजर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञातव्य है कि बलिया जनपद के निवासी वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार एक ख्यातिलब्ध एडिटोरियल ग्राफिक डिजाइनर भी हैं। विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए काम करने का व्यापक अनुभव रखने वाले श्री मिश्र 'प्राइम टुडे' (मासिक) के संस्थापक संपादक हैं।

    'राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत' का राष्ट्रीय संयोजक बनाये जाने  के बाद श्री मिश्र ने समस्त साथियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वे अपने संपूर्ण अनुभव एवं ऊर्जा का इस्तेमाल करते हुए इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और संगठन तथा उससे जुड़े समस्त सम्मानित साथियों के हितों को सदैव बलवती करते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन