पत्रकार को भातृ शोक
पत्रकारों में शोक की लहर
बलिया। शहर के स्टेशन मालगोदाम रोड निवासी व वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया गुप्ता के छोटे भाई गोपाल जी गुप्ता(30) का बुधवार की सुबह गोरखपुर में आकस्मिक निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि तीन भाइयों में सबसे छोटे गोपाल जी गुप्ता अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्री को छोड़ गए है। कन्हैया गुप्ता के भाई के निधन का समाचार सुनते ही जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर केके पाठक, विजय मिश्रा, अजय कुमार सिंह, असगर अली, मनीष श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार गुप्ता, संजय कुमार मिश्रा, राकेश कुमार आनंद विजय कुमार वर्मा, बैजू प्रसाद, सोनू कुमार आदि ने शोक प्रकट किया है।
Comments
Post a Comment