वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आज

एनडीटीवी के राज्य सम्पादक थे कमाल खान
बलिया। जाने माने पत्रकार व एनडी टीवी के राज्य सम्पादक कमाल खान के शुक्रवार को असामयिक निधन पर 15 जनवरी दिन शनिवार को बलिया जिला मुख्यालय के बापू भवन टाउन हाल के मिनी सभागार में दोपहर एक बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक करुणा सिंधू सिंह ने सभी साथियों से अनुरोध किया कि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर हरदिल अजीज कलम के पुरोधा कमाल खान को अपने तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित करने तथा गतात्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए परमेश्वर से प्रार्थना करने का कष्ट करें।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन