ग्राम प्रधान उप चुनाव मे मां बेटे ने किया पर्चा दाखिल

चिलकहर (बलिया)। क्षेत्र पंचायत चिलकहर अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतो में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्राम पंचायत नदवली (पियरही) के प्रधान के असामयिक मृत्यु से रिक्त प्रधान पद पर चुनाव हेतु ब्लाक मुख्यालय चिलकहर के ड्वकरा हाल में पर्चा दाखिला कार्य शान्ति सम्पन्न हुआ।
 पंचायत उपचुनाव में नदवली (पियरही) ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए मृतक ग्राम प्रधान योगेन्द्र की पत्नी रमावती देवी एवं पुत्र राहुल ने पर्चा दाखिल किया वहीं ग्राम पंचायत कोडरा नराक्ष, बलेशरा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए क्रमशः एक एक और छ: पदों के लिए पर्चा दाखिला का कार्य संपन्न हो गया।
चुनाव कार्य में लगे आरओ अपर जिला सहकारिता अधिकारी समरजीत एवं एआरओ रवीन्द्रनाथ पाण्डेय सहायक विकास अधिकारी कृषि के साथ ही कर्मचारी एवं अधिकारी पुरी तरह से मुस्तैद रहे। वैसे कल पर्चा वापसी का दिन है। ग्राम पंचायत सदस्यो का चुनाव निर्विरोध होगा या मतदान की नौबत आयेगी यह तो कल पर्चा वापसी के दिन मालुम होगा। लेकिन ग्राम प्रधान पद का चुनाव निर्विरोध होना तय माना जा रहा है।
रिपोर्ट: गोपी नाथ चौबे

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी