Saturday, June 19, 2021

पचास साल के डॉक्टर को बेटे की होम ट्यूटर से हुआ प्यार

शादी रचाने लगा तो तीन बच्चों के साथ आ धमकी पत्नी
भोपाल। प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर के साथ। पचास साल के डॉक्टर खुद से 15 साल छोटी टीचर को दिल दे बैठा। वह डॉक्टर के बेटे को पढ़ाने के लिए उसके घर आती थी। धीरे- धीरे दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों शनिवार को एक होटल में शादी रचाने पहुंच गए। तभी डॉक्टर की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ पहुंच गई। मंडप में जमकर हंगामा हुआ। शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं। पुलिस ने दूल्हा- दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र दांगी (50) कम्पेल में होमोपैथिक डॉक्टर हैं। वह घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले हो चुकी है। एक बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता है। उसे ही पढ़ाने के लिए ही होम ट्यूटर आती थी। बताया जाता है कि महिला पास के ही किसी प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल भी है।शनिवार को भंवरकुआं के होटल में दोनों शादी करने वाले थे। शादी की पूरी तैयारियां भी कर ली गईं। मंडप सजा लिया गया। दूल्हा बनकर डॉक्टर और दुल्हन के जोड़े में महिला टीचर भी मंडप में बैठे थे। इसकी भनक पहली पत्नी को लग गई। वह अपनी बेटी, दोनों बेटों और परिजन के साथ मंडप में पहुंच गई। यहां सभी ने हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि कुछ लोगों ने डॉक्टर और होने वाली दुल्हन के साथ मारपीट भी की। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यहां भी विवाद हुआ। पहली पत्नी ने डॉक्टर और महिला टीचर के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में ले लिया है। डॉक्टर दूल्हे का कहना है कि घर में प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। ये शादी घर वालों की मर्जी से हो रही है। जब पूछा गया कि बिना तलाक लिए दूसरी शादी क्यों कर रहे हो, तो जवाब नहीं दे सके।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...