Monday, April 5, 2021

धोखाधड़ी कर निकाले गये दो लाख रूपये को साइबर सेल ने खाते मे कराया वापस

धोखाधड़ी कर निकाले गये दो लाख रूपये को साइबर सेल द्वारा खाते मे कराया गया वापस
बलिया।  पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गई जिसके परिणाम स्वरूप अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते से निकाल लिए गए दो लाख से अधिक धनराशि खाते में वापस दिलाया गया।

जानकारी के अनुसार गत एक अप्रैल को शिकायतकर्ता संतोष कुमार सिंह पुत्र राम दयाल सिंह निवासी ग्राम कसौँडर थाना भीमपुरा जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दिनाँक- 31.03.2021 को 2,18,000/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। साइबर सेल की जाँच में पाया गया कि शिकायतकर्ता के खाते का योनो एसबीआई का आईडी पासवर्ड फ्राडस्टर/साइबर अपराधी द्वारा एक्सेस करके एफडी (2,18,000/- रूपया) का बना लिया गया था, और उसको फ्राडस्टर द्वारा अपने खाते मे स्थानान्तरण करने का प्रयास किया जा रहा था। उपरोक्त प्रकरण मे साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पांच अप्रैल सोमवार को शिकायतकर्ता संतोष कुमार सिंह के खाते में 2,18,000/- रूपये पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ता संतोष कुमार सिंह द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। साइबर सेल पुलिस टीम में आरक्षी अमरनाथ मिश्रा, आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला तथा आरक्षी प्रशांत कुमार सिंह साइबर सेल/ अपराध शाखा सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...