कबीरम् समाज ने मनाया बलिया बलिदान दिवस
कर्मवीर दयाशंकर प्रसाद गुप्त की जयन्ती पर दी पुष्पांजलि
बलिया। कबीरम् समाज तथा विभिन्न संगठनों के सदस्यों एवं पदाधिकारीगणों ने 19 अगस्त दिन बुधवार को बलिया बलिदान दिवस/विजय दिवस/शौर्य दिवस के 85वें स्मृति में मान्टेसरी स्कूल के सामने स्थित जिला कारागार बलिया पहुॅचकर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, इनकलाब जिन्दाबाद, वीर सेनानी अमर रहे इत्यादि नारे लगाकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
अमर शहीद राजकुमार बाघ, वीर कुॅवर सिंह, रामदहिन ओझा, मुरली मनोहर, डा0 भीमराव अम्बेडकर, नेताजी सुभाष चन्द बोस, शेर-ए-बलिया चित्तू पाण्डेय, पं0 महानंद मिश्र, उमाशंकर सोनार, महात्मा गांधी, चन्द्रशेखर आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, शहीद मंगल पाण्डेय इत्यादि को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार एवं बापू भवन टाउन हाल इत्यादि के कार्यक्रमों में सहभागिता की गयी।
अन्त में श्रीराम विहार कालोनी स्थित मिश्रा कुंज में कर्मवीर दयाशंकर प्रसाद गुप्त जी की जयन्ती धूम-धाम से मनायी गई। उक्त अवसर पर कबीरम् समाज, बलिया तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0पी0 ओ0) के आजीवन सदस्य व संरक्षक एवं टी0डी0 कालेज अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि उनके पिताजी स्व0 श्री दयाशंकर प्रसाद गुप्त जी का जन्म जनपद गाजीपुर के जंगीपुर ग्राम में आज ही के दिन 19 अगस्त 1950 को हुआ था जो परगना हवेली के जमीदार स्व0 श्री गुरू प्रसाद साहु के पुत्र थे। इनका परिवार आजादी की लड़ाई में अपनी सारी जमीनें राष्ट्रीय निर्माण के लिए स्वतः ही छोड़ दी थी जिनके त्याग तथा योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता, वह आज भी प्रेरणादायी है।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के संरक्षक समाजसेवी घूरा राम जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम जी ठाकुर, बब्बन यादव, विनय पाण्डेय, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार सिंह, बृजकिशोर सिंह, सीताराम, मंटू साहनी, सुरेन्द्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नत्थूराम चौहान, डॉ0 फतेहचन्द बेचैन, डा0 सुशील कुमार श्रीवास्तव, डा0 प्रदीप जी इत्यादि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment