युवाओं की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही सरकार: डॉ. प्रदीप कुमार

छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग की घटना की आप ने की निंदा
रसड़ा (बलिया)। शहर के चंद्रशेखर आजाद चौराहा स्थित आप पार्टी कार्यालय रसड़ा में दिल्ली में अपनी न्याय संगत और शैक्षणिक मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए और मानवीय लाठी चार्ज, आंसू गैस के प्रयोग और बल प्रयोग को कडे शब्दों में घोर निंदा किया गया। 

जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना परीक्षा में हुई अनियमितताओं व पेपर लिक के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक और छात्र का संवैधानिक अधिकार है लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार संवाद स्थापित करने के बजाय युवाओं की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है और पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है जिसे निष्पक्ष व संवेदनशीलता से विचार नहीं किया गया और दोषियों पर कार्यवाई नहीं हुई तो हमारा संगठन आम आदमी पार्टी देशव्यापी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

 इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी अनमोल तिवारी, बबलू राजभर, सुनील कुमार, प्रहलाद गुप्ता, कामदेव राजभर, सूरज राजभर, विष्णु राजभर सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन