दोषियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए निर्दोषों को जल्द किया जाए रिहा: सागर सिंह राहुल

अंग्रेजी के पेपर लीक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सागर ने शासन- प्रशासन से की मांग
बलिया। अंग्रेजी के पेपर के लीक होने के मामले हम शासन व प्रशासन से मांग करते है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए निर्दोषों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

उक्त बाते सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल ने कही। श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह कभी- कभी अपराध करने से पहले अपराधियों को मुखबिरो की सूचना पर धर पक्कड़ की जाती है, ठीक उसी तरह पत्रकारों को भी मुखबिरो द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 30 मार्च को होने वाली अंग्रेजी पेपर लीक हो गई है। जिसकी सूचना मिलते ही पत्रकार अजित ओझा जी, दिग्विजय सिंह इत्यादि पत्रकारों ने इसे अपने अखबार के माध्यम से प्रकाशित किया। अपराध तब होता जब इन लोगो को सारी जानकारी होते हुए भी ये चुप रहते। तब माना जाता कि आप (पत्रकारों) लोगो को जानकारी मिलने पर भी चुप होकर शिक्षा माफियाओं के साथ मिलकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। पर जब खुलकर अपने अखबार के माध्यम से इस बात को प्रकाशित कर दिया गया कि दिनांक 30 मार्च को होने वाली अंग्रेजी का पेपर लिक हो चुकी है तो प्रशासन लिक करने वाले व करवाने वाले अपराधियों की धरपकड़ ना करने के बजाए उस अपराध को उजागर करने वाले व्यक्तियों को पकड़ जेल भेजने लगे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन