नशे के दुष्परिणामों से अभिभावकों को कराया गया अवगत

नशामुक्ति अभियान अंतर्गत ब्रह्माईन ग्राम पंचायत भवन में अभिभावकों के साथ हुई बैठक
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा रविवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत ब्रह्माईन ग्राम पंचायत भवन में अभिभावकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों से अभिभावकों को अवगत कराया गया। 

नशा की परिभाषा, प्रकार, दैहिक- मनोसंवेदनात्मक प्रभाव, परिवार और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव आदि पर आधारित समस्त पक्षों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अभिभावकों ने भी बैठक में उत्साह का प्रदर्शन किया और अपने परिवार के सभी सदस्यों को नशा दूर रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया। 

 पंचायत भवन में उपस्थित सभी अभिभावकों को स्वयं एवं इष्ट-मित्रों को नशा से दूर रखने, समाज में उसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित इस बैठक का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।

 विभाग प्रभारी डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रजनी चौबे, डॉ. अनुराधा राय, डॉ. छबिलाल आदि परिसर के प्राध्यापकगण के साथ शोधार्थी वैभव कुमार द्विवेदी व रुद्र प्रताप सिंह तथा पीयूष कुमार, अनु पाल, आंचल कुमारी, दुर्गावती आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे। पंचायत भवन में बैठक को आयोजित करने में सक्रिय योगदान ब्रह्माईन ग्राम प्रधान के पुत्र अंकुर यादव ने किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन