धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश
बलिया। अखिल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षत्रिय परिवार के लोगों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

 कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों से आपसी भाईचारा एवं संगठन को मजबूत करने की अपील की गई।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के रजनीकांत सिंह, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बबलू, महासचिव एडवोकेट राकेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संतोष प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश संरक्षक जयंत कुमार सिंह द्वारा किया गया।
रिपोर्ट :मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी