प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

तीस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
बलिया। सेंट आर सेटी प्रशिक्षण संस्थान, जीराबस्ती, बलिया पर चल रहे 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एलडीएम राजकुमार पाण्डेय द्वारा सभी 35 महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ये सभी प्रतिभागी समाज में एक आदर्श स्थापित कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विशिष्ट अतिथि एनआरएलएम के डीडीएम अभिषेक आंनद सिंह, राजीव रंजन, माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह, सुमन सिंह, मधुलिका के साथ ही प्रशिक्षिका दीप्ति चंद्रा, फेकल्टी आर सेटी शिव सहाय, ऑफिस असिस्टेंट मुकेश श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र वितरण के दौरान उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी