दोनों विवि के मध्य उत्कृष्ट शोध, नवाचार एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है एमओयू

जेएनसीयू और मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के बीच हुआ समझौता ज्ञापन 
बलिया l उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और संस्थागत विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया तथा मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह एमओयू दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य शिक्षण में उत्कृष्टता, उत्कृष्ट शोध, नवाचार, क्षमता निर्माण, और पारस्परिक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस एमओयू के माध्यम से संयुक्त शोध परियोजनाओं, शोध संगोष्ठियों, सेमिनारों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। अनुसंधान के क्षेत्र में नई संभावनाओं को विकसित करने तथा अंतर-विषयी शोध को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल रहेगा।

उच्च शिक्षा में सहयोगात्मक विकास का सशक्त उदाहरण है समझौता ज्ञापन
दोनों विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक परस्पर अतिथि व्याख्यान, संयुक्त शोध प्रकाशन एवं अकादमिक परियोजनाओं में सहभागिता करेंगे। इससे ज्ञान-साझेदारी और बौद्धिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। यह समझौता ज्ञापन उच्च शिक्षा में सहयोगात्मक विकास का एक सशक्त उदाहरण है। इससे दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान, शोध सहयोग और नवाचार को नई ऊर्जा प्राप्त होगी तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह समझौता ज्ञापन कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता और कुलपति प्रो वाई० विमला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन