वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता


खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
बलिया। माय युवा भारत, बलिया के तत्वावधान में वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नरनी, रसड़ा की टीम विजेता एवं बडसरी  की टीम उपविजेता रही। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रसड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पंदह की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में बेरूआरबारी की टीम प्रथम, पंदह द्वितीय स्थान पर रही।

400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में पिंटू चौहान ने प्रथम, विशाल यादव ने द्वितीय तथा राकेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में लक्ष्मी प्रथम, रेखा द्वितीय एवं ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के कप्तानों तथा खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है। 

कार्यक्रम के आयोजक माय युवा भारता के उप निदेशक कपिल देव ने कहा कि खेल से आपसी समरसता का विकास होता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला खेल अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला युवा अधिकारी दिनेश, नवीन सिंह, गुप्तेश्वर, वर्धन हिमांशु आदि लोग रहे। सभी के प्रति आभार माय युवा भारता के उप निदेशक कपिल देव जी ने प्रकट किया।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन