शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा धरना

स्थानीय नागरिकों ने की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग
बलिया। शहर के बेदुआ रोड स्थित शनिचरी मंदिर के निकट शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।

धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि मंदिर और रिहायशी इलाके के पास शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन