मुंबई टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर के आगमन पर हुआ प्लेटलेट्स दान
राजेश गुप्ता सेंचुरियन ने 117वां एवं नीरज पारिख ने अपना 110वां डोनेशन प्लेटलेट्स के रूप में किया
वाराणसी। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा वाराणसी में सोमवार को प्लेटलेट्स दान किया गया। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख एवं संस्थापक सचिव रोटेरियन राजेश गुप्ता सेंचुरियन एवं सदस्य आशीष केसरी तथा अभिषेक साहू ने प्रोफेसर नवीन खत्री जी के आगमन पर अपना प्लेटलेट्स दान किया।
राजेश गुप्ता सेंचुरियन ने 117वां, नीरज पारिख ने अपना 110 वां, आशीष केसरी ने अपना 63 वां तथा अभिषेक साहू ने अपना 91वां डोनेशन प्लेटलेट्स के रूप में किया।
मौके पर प्रोफेसर नवीन खत्री, डॉक्टर बाल कृष्ण मिश्रा डिप्युटी डायरेक्टर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल तथा डॉक्टर अक्षय बत्रा हेड ट्रांसफ्यूजन डिपार्टमेंट होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल मौजूद थे।
Comments
Post a Comment