राज्य ललित कला अकादमी द्वारा कला अध्यापक डॉ इफ्तेखार खान का सम्मान

तीनों वरिष्ठ चित्रकारों एवं कला अध्यापक राज्य ललित कला अकादमी द्वारा हुए सम्मानित
बलिया। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के तीन कलाकारों को दृश्य कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय सृजनात्मक योगदान, निरंतर कला साधना तथा कला के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रशस्ति -पत्र, अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस भव्य सम्मान समारोह में इस वर्ष दिल्ली में आयोजित महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति सम्मानसे सम्मानित राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के वरिष्ठ चित्रकार एवं कला अध्यापक डॉ इफ्तेखार खान को उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए, वहीं राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 में बंगाली टोला इंटर कॉलेज के कलाध्यापक प्रकाश नारायण सिंह एवं मेरठ के कला अध्यापक राजेश कुमार त्यागी  (राज्य पुरस्कार 2023) को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गोरखपुर में सम्मानित किया गया था, को राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से इन तीनों वरिष्ठ चित्रकारों एवं कला अध्यापकों को राज्य ललित कला अकादमी लाल बारादरी लखनऊ में पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीत, नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ जयंत खोत, विशिष्ट अतिथि अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप, काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष एवं राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा, 

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, परिवहन उत्तर प्रदेश शासन के अमृत अभिजात (आइ.ए.एस),  उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा, अकादमी उ.प्र. लखनऊ के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री, अकादमी परिवार के राजेंद्र कुमार मिश्र, साहब बक्स, प्रशिक्षक अलख कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन