कबीरम् समाज द्वारा ‘‘बलिया की खुशखबरी’’ पोस्टर के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का समापन
दशहरा के पावन बेला पर एक दूसरे को दी बधाई एवं शुभकामना
बलिया। कबीरम् समाज ने दशहरा के पावन बेला पर ‘‘अथ् श्रीराम कथा’’ (अच्छे मतदाता बनो) एवं ‘‘देलही से नीक तऽ बलिये बा’’ पुस्तिका व ‘‘बलिया की खुशखबरी’’ का पोस्टर लेकर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का समापन किया। साथ ही एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाये दी।
उक्त अवसर पर ग्राम काशीपुर, मिश्र नेवरी, जनपद बलिया के निवासी तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, बलिया के अध्यक्ष अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। श्रीरामजी ठाकुर ने कहा कि अथ् श्रीराम कथा (अच्छे मतदाता बनें) पुस्तिका सभी मतदाताओं चाहें स्नातक हो या शिक्षक मतदाता या सामान्य मतदाता सभी को सक्षम व समृद्ध कर सीख प्रदान करता है कि स्वतंत्र तथा निर्भीक होकर अधिकाधिक भागीदारी कर लोकतंत्र को मजबूत बनावें। उदाहरण के तौर पर बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 2014 का लोकसभा सामान्य चुनाव लड़ रहे थे तो उसी समय जनपद गाजीपुर स्थित जिला कचहरी में स्टेट बनाम चन्द्रभान के मतदाताओं को 12 मई 2014 चुनाव कीे तिथि को ही कचहरी बुला दी थी, उसी में से कुछ जागरूक मतदाताओं ने जनसूचना अधिकार का प्रयोग कर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के समक्ष सवाल खड़ा कर दिया कि स्टेट बनाम चन्द्रभान से जुड़े लोग कचहरी जाए या बूथ पर जाए।
मतदान का प्राविधान बताया जाए, तो आयोग ने निर्धारित अवधि में जवाब न देकर चुनाव बाद जवाब दिया कि बूथ पर जाना अपेक्षित है तो जागरूक मतदाताओं ने कहा कि कचहरी बंद थी, बूथ का दरवाजा खुला था, खूब मतदान किया। जैसे-पुरानी पेंशन लागू किया जाय तथा नई पेंशन रद्द किया जाय इत्यादि, जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर शासन/प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गयी है। अब औपचारिक घोषणा किया जाना मात्र शेष रह गया है। इसी क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के बलिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सीताराम ने कहा कि एक बार बलिया के तत्कालीन ए0डी0एम0 के0पी0 सिंह ने अगस्त महीनें में ही धारा-144 लागू कर दी थी, तो कहा गया कि ऐसी दशा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तथा 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस कैसे मनाया जायेगा, जबकि लोगों की संख्या 5 से ज्यादा होगी तो ए0डी0एम0 साहब ने कहा कि यह संस्कारों पर लागू नहीं होता है, आप कभी भी कलेक्ट्रेट, बलिया आ सकते है।
इसी को देखते हुए देलही से निक तऽ बलिये बा का लोकार्पण किया गया जो आम आदमी को समृद्ध तथा सक्षम बनाता है। आगे कबीरम् सोसाइटी की महासचिव श्रीमती मधु मालिनी साहू ने राष्ट्र भाषा हिन्दी की पैरवी करते हुए शासन/प्रशासन से सवाल खड़ा कर दी कि हमारे देश का राष्ट्रगान जनगण मन है, राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र है, राष्ट्रीय फल आम है तथा राष्ट्रीय पक्षी मोर है तो राष्ट्रभाषा क्यों नहीं। उक्त को संज्ञान में लेते हुए केन्द्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के निदेशक प्रोफेसर नन्द किशोर पाण्डेय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा व्यापक स्तर पर राष्ट्र भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास किया जा रहा है। आप सब कभी भी विधानसभा सचिवालय, लखनऊ आ सकते हैं।
पुनश्च कृपालपुर, सोनवानी, जनपद-बलिया के निवासी घूराराम समाजसेवी ने कहा कि पिछले दिनों उनके चलभाष नम्बर-7275910783 पर भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से ‘बलिया की खुशखबरी’ के रूप में कई डिमाण्ड तथा सुझावों को पूर्ण किये जाने को लेकर आश्वासन मिला है। शासन/प्रशासन के अधिकारीगणों ने उनके मो0नं0-7275910783 पर फोन कर आश्वासन प्रदान की है परन्तु वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उनके चलभाष नं0-7275910783 पर सम्पर्क तथा मुलाकात कर आश्वासन प्रदान करें ताकि वे संतुष्ट रहें। आगे अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ 0यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य तथा संरक्षक एवं टी0डी0 काॅलेज, बलिया, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि उपरोक्त सम्बन्धित डिमाण्ड व सुझावों को पूर्ण किये जाने को लेकर शासन व प्रशासन के स्तर पर व्यापक तौर पर कार्यवाही की जा रही है। जैसे-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रोफेसर श्रीमती श्यामारथ, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के उप सचिव, धर्मेन्द्र हिमांशु, प्रवीण सक्सेना तथा उपशिक्षा निदेशालय, प्रयागराज की निदेशक डाॅ0 मोनिका सिंह पी0एम0ओ0 के उपसचिव मुकुल दीक्षित प्रत्यके वर्ष की भांति इस वर्ष भी इत्यादि। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरम् समाज-बलिया, जनता जनार्दन मंच-बलिया तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, बलिया इत्यादि द्वारा 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस विजय दिवस शौर्य दिवस धूमधाम से मनाकर आशा व्यक्त की गयी है कि जल्द ही सरकारों द्वारा इसकी शीघ्र घोषणा की जा सकती है।
जैसे-‘‘आजादी का पर्व 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवसध्विजय दिवसध्शौर्य दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय अर्थात सार्वजनिक तथा एकेडमिक अवकाश घोषित की जाय। पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय अर्थात केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकारों में सन् 2004-05 के बाद नियुक्त कार्मिकों जैसे-कर्मचारी, शिक्षक तथा अधिकारीगण इत्यादि को पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय। नई पेंशन योजना रद्द किया जाय। यू0पी0एस0 रद्द किया जाय। तदर्थ तथा संविदा के आधार पर कार्य कर रहे अस्थाई कार्मिकों की सेवाओं का स्थायीकरण एवं विनियमतीकरण किया जाय। नई शिक्षा नीति 2020 रद्द किया जाय। प्रोफेसर पदनाम हेतु पीएच-डी0 की अनिवार्यता खत्म किया जाय। शिक्षा बजट जी0डी0पी0 का दस प्रतिशत किया जाय। शिक्षा बजट आबंटन बढ़ाया जाय। विकास भत्ता प्रति परिवार प्रति सदस्य के हिसाब से रू0-2500 दो हजार पांच सौ रू0) प्रतिमाह प्रदान किया जाय। आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय।
शोध अध्येत्तावृत्ति रू0-25000/- (रू0 पच्चीस हजार) प्रतिमाह प्रदान किया जाय। लाॅक डाउन से पीड़ित परिवारों की मदद की जाय। अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जन्म स्थली नगवाँ गांव तथा आस-पास के इलाके को मंगल क्षेत्र घोषित किया जाय तथा इसका सामाजार्थिक सुधार कर अम्बेडकर ग्राम तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम जैसी विशेष सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाय। छात्रो के हित में छात्र संघ बहाल किया जाय। आपदा प्रबन्धन नीति को मजबूत किया जाय। न्याय की पहुंच का आम आदमी तक सरल एवं सुगम किया जाय। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सर्वसुलभ, सरल तथा मजबूत किया जाय। आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय। जनपद बलिया के ग्राम टकरसन स्थित श्रीराम लक्ष्मण जानकी आश्रम (प्राचीन ठाकुर जी का मठिया) का पुनः उद्धार एवं सुन्दरीकरण किया जाय। आठवे वेतनमान की रिपोर्ट को यथाशीघ्र लागू किया जाय। वेतन विसंगतिया दूर किया जाय। कार्यकाल के आधार पर प्रमोशन किया जाय।
ए0पी0आई0 व्यवस्था समाप्त किया जाय। शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग का बाजारीकरण बंद किया जाय। बलिया के प्रथम सांसद, कुशल अधिवक्ता तथा स्वतंत्रता सेनानी मुरली मनोहर के नाम पर श्री मुरली मनोहर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की भी सुविधा प्रदान किया जाय। हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित किया जाय। सार्वजनिक क्षेत्र में फीस, फेयर तथा फाॅइन जैसी निजी संकल्पना बंद किया जाय। सम्पूर्ण भारतवर्ष में रामराज्य लागू किया जाय इत्यादि।
आगे इसी क्रम में बताया गया कि गांधी जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती 02 अक्टुबर से चलने वाला स्वच्छता सेवा पखवाड़ा जो श्री राधेकृष्ण आर्ट गैलरी, मंगल क्षेत्र ग्राम नगवां तथा ग्राम टकरसन, माॅई छोटा स्कूल के पास नई बस्ती व एन0सी0सी0 तिराहा हरपुर व श्रीराम विहार काॅलोनी इत्यादि मे स्वच्छता सेवा पखवारा की शुरूआत हुई तथा 35 वर्षों से टी0डी0 काॅलेज में सेवारत डाॅ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के जन्मदिवस की बधाई देकर दशहरा के अवसर पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का समापन किया गया।
उक्त अवसर पर आकाश शर्मा, एजाज शेख, चन्दन कुमार, आमिर अन्सारी, श्रीरामजी ठाकुर अधिवक्ता, कृष्ण कुमार चैरसिया अधिवक्ता, जाकिर हुसैन, सुरेन्द्र गुप्ता, राज अहमद, श्रीमती एम0एम0 साहू, राजीव मेहता, डाॅ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 सुशील किशोर श्रीवास्तव, बब्बन यादव, धनजी यादव, पत्रकार एन0के0 सिंह, विनय पाण्डेय, सिपाही राम, अंजनी सिंह, नत्थू राम, रूद्रांश गुप्त, अक्षिता गुप्ता, इत्यादि उपस्थित रहे। अन्त में कबीरम् समाज के संरक्षक प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने आभार व्यक्त की।
Comments
Post a Comment