कबीरम् समाज ने मनाई कर्मवीर दयाशंकर प्रसाद गुप्त जी की पुण्य तिथि
स्व. गुप्त को पुष्पांजलि अर्पित कर वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर को किया सम्मानित
बलिया। शहर के श्रीरामबिहार काॅलोनी के मिश्रा कुँज में कबीरम् समाज द्वारा 23 अक्टूबर दिन मंगलवार को परगना हवेली के जमीेंदार दयाशंकर प्रसाद गुप्त जी की पुण्य तिथि मनाकर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। उक्त अवसर पर जनपद बलिया के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, बलिया के अध्यक्ष श्री श्रीराम जी ठाकुर को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य तथा संरक्षक एंव श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 काॅलेज, बलिया, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि 19 अगस्त 1950 को उनके पिता स्व0 श्री दयाशंकर प्रसाद गुप्त का जन्म हुआ था जिनका आज ही के दिन 13.10.2013 को विजयादशमी को आकस्मिक निधन हो गया। वे जनपद गाजीपुर स्थित परगना हवेली (वर्तमान सदर) के जमींदार स्व0 श्री गुरू प्रसाद साहू के छोटे पुत्र थे। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में राष्ट्रीय निर्माण के लिए अपनी सारी जमीनें स्वतः ही छोड़ दी थी। इनका परिवार जमींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार, चकबंदी तथा हरित क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उक्त अवसर पर डाॅ0 सुशील कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 फतेह चन्द बेचैन, घूराराम, श्रीमती एम0एम0 साहू, रूद्रांश गुप्त, अक्षित गुप्ता, नित्या बचन राम, बब्बन यादव, विनय पाण्डेय, जनता जनार्दन मंच के संयोजक अजय कुमार गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। अंत मे कबीरम समाज के संयोजक प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किये।
Comments
Post a Comment