शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर हुई सपा की बैठक

सपा की मासिक बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष बनने के बाद सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित यह पहली मासिक बैठक थी। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक का प्रमुख एजेंडा वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री लाल बिहारी यादव तथा वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री आशुतोष सिन्हा को चुनाव में सफलता दिलाने की रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों को गति देने, मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष को मतदाताओं तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया।

पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि इन चुनावों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने, पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा चुनावी तैयारियों में संगठन के सभी साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता, आपसी समन्वय और आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर सभी साथियों के साथ मिलकर कार्य करने पर बल दिया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी की नीतियों एवं विचारों को मतदाताओं तक पहुंचाने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी साथियों को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ जुटना होगा। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकजुटता, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क करने की अपील की।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय तथा आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का दिशा तय करेगा।

इस अवसर पर रंजीत चौधरी, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय कान्हजी, रामजी गुप्ता, सुनील सर्राफ, शशिकांत चतुर्वेदी, संजय मिश्र, राजेश गौड़, अकमल नईम खान, राजन कन्नौजिया, हरेंद्र गोंड, मदन राय, प्रमोद यादव, श्रीभगवान वर्मा, कामेश्वर सिंह, जमाल आलम, शिव शरण तिवारी, रामेश्वर पासवान, रवींद्र नाथ यादव, जय प्रकाश यादव मुन्ना, शैलेश सिंह, रोहित चौबे, जलालुद्दीन, मनोज सिंह, विनायक मौर्य, रमाशंकर यादव, संजय यादव, उदय बहादुर सिंह, बसपारी जी, सामू ठाकुर, रवींद्र यादव, राजकुमार पाण्डेय, अमित दुबे, प्रभुनाथ यादव, रामनाथ पटेल, ओम प्रकाश यादव, अमलेश चौहान, महमूद अंसारी, बीरबहादुर वर्मा, दशरथ यादव, देवानन्द गौतम, श्रीमती नित्या सैनी, उत्तीर्ण पाण्डेय, सर्वजीत यादव, सुधिष्ठ यादव, नीरज यादव, सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन