बलिया के विकास में योगदान को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का सम्मान

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर किया अभिनंदन
बलिया। जनपद बलिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया तथा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस सम्मान समारोह के माध्यम से कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने जनपद के विकास, जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। ट्रस्ट का मानना है कि बलिया की प्रगति, जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों के बीच सकारात्मक समन्वय आवश्यक है।

ट्रस्ट ने आशा व्यक्त की कि बलिया के विकास की गति को आगे बढ़ाने तथा जनपदवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन