समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों द्वारा की गई परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई
जेएनसीयू में समाजशास्त्र विभाग द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को समाजशास्त्र विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर, समाज शास्त्र विभाग एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई।
इस सफाई अभियान के अंतर्गत परिसर के रास्तों पर झाड़ू लगाना, प्लास्टिक मुक्त परिसर को सुनिश्चित करना, पौधों एवं क्यारियों इत्यादि की सफाई एवं देखभाल इत्यादि सम्मलित रहा। सफाई अभियान के दौरान नशा नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त समाज एवं विकसित भारत के नारे लगाये।
कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ विवेक कुमार यादव, डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डॉ स्मिता एवं विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment