आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए प्रयोग: कश्मीरी लाल
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक से मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी, स्मृति चिन्ह एवं पुस्तक की भेंट
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन "स्वदेशी जागरण मंच" के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय कश्मीरी लाल जी से मंगलवार को व्यापारी नेता अरविंद गांधी से शिष्टाचार भेंट हुआ। इस दौरान अरविंद गांधी ने उनको स्मृति चिन्ह एवं स्व लिखित पुस्तक "व्यापारियों के आराध्य दानवीर भामाशाह" भेंट कर सम्मानित किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कश्मीरी लाल जी राष्ट्रीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच ने कहा कि हम सभी लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही साथ स्वदेशी भावना का भी विस्तार होना चाहिए। ऑनलाइन व्यापार ने छोटे-छोटे व्यापारियों का कारोबार नष्ट कर दिया है इसलिए हमें स्वदेशी अपनाना चाहिए। क्योंकि व्यापारी सुखी और समृद्ध रहेगा तभी हमारा देश भी सुखी और समृद्ध रहेगा।
व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने कहा की स्वदेशी जागरण मंच का विस्तार गांव तक होना चाहिए और इसके लिए अभियान चलाना चाहिए। समय-समय पर विचार गोष्ठी और संवाद का भी आयोजन होना चाहिए ताकि लोगों के अंदर स्वदेशी भावना का विस्तार हो सके। मौके पर मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता, सीताराम सिंह, आनंद सिंह, कृपा शंकर सिंह, मारुति नंदन आदि बहुत लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment