विकसित भारत @2047 की संकल्पना पर आधारित रंगोली का निर्माण

रंगोली निर्माण के साथ सेवा संकल्प अभियान का हुआ समापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत @2047’ की संकल्पना पर आधारित रंगोली का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री संजय मिश्रा एवं श्री कमलेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्र के समग्र विकास की परिकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। 

कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मकता और उत्साह की प्रशंसा की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। 

बैचलर ऑफ़ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी मंटू वर्मा, रोहित वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, रोहित कुमार, आदित्य वर्मा, अविनाश भारद्वाज, रोशन केसरी, शिल्पा यादव, अंतरा वर्मा, अवंतिका चौहान, अंजलि रावत, आकृति वर्मा, अंशु, अमृता, अंजली शर्मा एवं मेराज अहमद ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

कार्यक्रम में कुलसचिव श्री एस.एल. पाल, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. रंजना मल्ल, डॉ. छविलाल, डॉ. संदीप यादव सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन