वर्किंग प्रोफेशनल के लिए पॉलीटेक्निक में प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है निर्धारित
बलिया। संस्था टाउन पॉलीटेक्निक बलिया के प्रधानाचार्य इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के लिए सत्र 2026 -27 में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admission.nic.in पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निश्चित है। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए संस्था टाउन पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन