सनबीम स्कूल, अगरसण्डा में सामुदायिक पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन
छात्र- छात्राओं के अभिभावक भी इस पुस्तकालय का उठा सकेंगे लाभ
बलिया। जनपद के सनबीम स्कूल, अगरसण्डा में गुरुवार को सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया जिला के मुख्य कोषाधिकारी श्री विकास दूबे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डाॅ० गणेश कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ० जनार्दन राय, प्रो० जैनेंद्र पाण्डेय, डाॅ० शिव कुमार कौशिकेय एवं डाॅ० कादम्बिनी सिंह रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं सनबीम स्कूल के इस सकारात्मक एवं सार्थक पहल की भूरी -भूरी प्रशंसा की गयी। विद्यालय द्वारा सभी अतिथियों को सामुदायिक पुस्तकालय का कार्ड एवं पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं द्वारा किया गया। विद्यालय के निदेशक डाॅ० कुंवर अरूण कुमार सिंह द्वारा स्वागत किया गया एवं विद्यालय की प्रिंसिपल महोदया द्वारा आभार प्रकट किया।
सामुदायिक पुस्तकालय न केवल विद्यालय के छात्र- छात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगा, बल्कि छात्र- छात्राओं के अभिभावक भी इस पुस्तकालय का लाभ उठा सकते है। इस पुस्तकालय में पठन -पाठन बिल्कुल नि: शुल्क रहेगा। वास्तव में सनबीम स्कूल अगरसण्डा, बलिया द्वारा संचालित यह पुस्तकालय एक अनूठी पहल है, जिसका लाभ निश्चित जनपदवासियों को मिलेगा।
Comments
Post a Comment