राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया मे स्वयं सेविकाओं को किया गया जागरूक 
बलिया। गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया मे राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गुरुवार को फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभिषेक पांडेय (डिविजनल ऑफिसर NTD) द्वारा मच्छर जनित रोग फाइलेरिया के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं फाइलेरिया से बचाव कैसे किया जाए इस संबंध में स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया। बचाव संबंधी दवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। 

श्री सुमित मिश्रा (ऑर्गेनाइजेशन PCI इंडिया SMC) द्वारा स्वयं सेविकाओं को फाइलेरिया से वचाव एवं जागरूक रहने व सम्बन्धित लोगो को जागरूक करने सम्बन्धी शपथ दिलाई। इसी क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर निवेदिता श्रीवास्तव जी द्वारा स्वयं सेविकाओं को फाइलेरिया एवम दवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

 कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफेसर प्रिया सिंह, डॉक्टर दिनेश कुमार, डॉक्टर नेहा आचार्या, डॉक्टर प्रतिभा सिंह, डॉक्टर अंजू गोयल, डॉक्टर रूबी चौधरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर शिवांगी मिश्रा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मनीषा मिश्रा द्वारा किया गया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन