गोंड जनजाति प्रमाण पत्र के लिए डीएम, एसडीएम, तहसीलदार से गुहार लगाते रहे अभ्यर्थी
जाति प्रमाण पत्र जारी होने की आश में देर शाम तक मॉडल तहसील पर अभ्यर्थी रहे जमे
बलिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में 160 सीटें व पुलिस भर्ती में 647 सीटें अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित हैं। लेखपाल भर्ती हेतु आवेदन अंतिम तिथि 28 जनवरी व पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन अंतिम तिथि 30 जनवरी है।
बलिया सदर तहसील से अब तक सैकड़ों की संख्या में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी हुआ है। जिन छात्र, नौजवानों अभ्यर्थियों का अभी तक गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है वो लोग जिलाधिकारी, एसडीएम से लगायत तहसीलदार साहब से गुहार लगाते रहे कि उन लोगों का भी जाति प्रमाण पत्र समय रहते जारी कर दिया जाय ताकि वो लोग भी लेखपाल, पुलिस भर्ती हेतु आवेदन कर सकें। 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को गोंड जनजाति छात्र, नौजवान 11 बजे बलिया सदर एसडीएम व तहसीलदार के यहां अपने अपने ऑनलाइन आवेदन की फोटो कॉपी लेकर गए और आग्रह किए कि पूर्व में हमारे परिवार में दादा जी, पिता और भाई का गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। पूर्वजों की भू राजस्व अभिलेखों 1356 व 1359 फसली की खतौनी में भी गोंड दर्ज है। हम लोगों का भी जाति प्रमाण पत्र जारी कर दीजिए ताकि हम लोग भी अंतिम समय में भी आवेदन कर सकें।
जिलाधिकारी महोदय के यहां भी गए। जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह जी ने कहा कि जिनके पुंज परिवार में पूर्व का गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी हुआ है तो उसी आधार पर गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। जनजाति गोंड पुलिस, लेखपाल भर्ती अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र जारी होने की आश में देर रात तक बलिया सदर मॉडल तहसील पर बैठे जमे रहे।
Comments
Post a Comment