जेएनसीयू में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर हुई संगोष्ठी

गांधीजी के विचारों की प्रासंगिकता पर वक्ताओं ने गंभीरता से रखे अपने विचार
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में शहीद दिवस पर शुक्रवार को मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई। 

विभाग के सहायक आचार्य डॉ० शैलेन्द्र कुमार सिंह ने गांधी जी के जीवन करना दर्शन पर विस्तार से चर्चा करते हुए  सत्य व अहिंसा का उनका दर्शन, दक्षिण अफ्रीका से भारत की स्वंतत्रता तक उनका नेतृत्व  कौशल, वर्ण व्यवस्था, अश्पृश्यता, महिलाओं, उद्योग व शिक्षा पर उनके विचार तथा विभाजन के दौरान बंगाल से दिल्ली तक हिंसा रोकने का प्रयास और उनके विचारों की प्रासंगिकता पर गंभीरता से अपना विचार रखा। प्राचीन इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ० विनीत सिंह ने गांधी जी के वर्ण व्यवस्था की वैचारिकी पर अपना विचार रखा। संगोष्ठी का संचालन आनन्द देव राणा और धन्यवाद शाश्वत राय ने ज्ञापित किया। 

येसंगोष्ठी में निदेशका  डॉ. पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ० प्रियंका सिंह, डॉ अजय चौबे, डॉ० अनुराधा राय, डॉ छबि लाल, डॉ० लाल विजय सिंह, डॉ० विनय कुमार आदि सहित छात्र कृष्णा कुमार, गरिमा सिंह, संजू खरवार, पूजा गुप्ता एवं कई विभागों के छात्र व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा