आने वाला समय कृत्रिम मेधा का है: प्रो. संजीत कुमार गुप्ता

जेएनसीयू में ए.आई. कैरियर डिस्कवरी वर्कशॉप का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग द्वारा शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण सभागार में ए.आई. कैरियर डिस्कवरी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। 

कुलपति जी ने अपने उद्बोधन में वर्तमान और भविष्य में कृत्रिम मेधा (ए.आई.) की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। बताया कि आने वाला समय कृत्रिम मेधा का है। विद्यार्थी अगर गंभीरता से अध्ययन करते हुए अगर विशेषज्ञता हासिल करें, तो उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यशाला के संयोजक श्री हर्ष त्रिपाठी एवं सह-संयोजक श्री नवनीत मणि त्रिपाठी रहे। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रेनर (इंजीनियर) रोहित कुमार ने कार्यशाला में विद्यार्थियों के पठन-पाठन में ए.आई. की भूमिका बताई। संयोजक हर्ष त्रिपाठी, प्राध्यापक, कंप्यूटर विभाग ने विद्यार्थियों के लिए ए.आई. स्किल सीखने की आवश्यकता पर बल दिया।

 सह-संयोजक नवनीत मणि त्रिपाठी, प्राध्यापक, कंप्यूटर विभाग ने विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण में ए.आई. की भूमिका पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में निदेशक, शैक्षणिक ने प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यशाला में निदेशक, शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा