दस सूत्रीय मांगों को लेकर निकली गई एक दिवसीय रैली
महिला आँगनबाड़ी कर्मचारी संघ बलिया इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन
बलिया। महिला आँगनबाड़ी कर्मचारी संघ का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 29.01.2026 दिन गुरुवार को ऑगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उ०प्र० के निर्देश पर उ०प्र० समस्त जनपदों में दस सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय रैली निकली गई।
जनपद बलिया में महिला ऑगनबाड़ी संघ के जनपद अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में हजारों- हजारों की संख्या में रैली निकाला गया और जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री जे०पी० सिंह, श्री वेद प्रकाश पाण्डेय, राजेश कुमार रावत, विनोद मिश्रा, जितेन्द्र कुमार, अशोक लाल श्रीवास्तव, दिनेश प्रजापति, विजय कुमार वर्मा, रूपेश शर्मा, मानकी देवी, छाया गुप्ता, रिकू सिंह, निर्मला गुप्ता, पूनम उपाध्याय, सरोज, संजू यादव, किरन यादव, बबिता, शिवकुमारी, विमला ठाकुर सम्मिलित रहे। संचालन साधना त्रिपाठी द्वारा किया गया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment