टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण

विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को दी गई निर्माण कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ
बलिया। संस्था टाउन पॉलिटेक्निक बलिया द्वारा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय वर्ष एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को गुरुवार, दिनांक 29 जनवरी 2026 को नए सिरे से निर्माणाधीन रोडवेज परिसर का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।यह औद्योगिक भ्रमण सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर बृजभूषण के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

 भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को निर्माणाधीन परियोजना में चल रहे बेसमेंट फाउंडेशन, फुटिंग कॉलम, रिटेनिंग वॉल, रेनफोर्समेंट डिटेल, आरसीसी सहित विभिन्न तकनीकी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित मानचित्रों के माध्यम से निर्माण प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। इस अवसर पर ग्लोबल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर माधव उपाध्याय, सीएनडीएस के रेजिडेंट इंजीनियर अभिषेक, इंजीनियर इंद्रजीत साहनी, इंजीनियर बृजेश कुमार, इंजीनियर मनोज यादव सहित अन्य विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को निर्माण कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ बारीकी और विस्तार से प्रदान की गईं।

औद्योगिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं वास्तविक निर्माण कार्यों को प्रत्यक्ष देखकर अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दिए। यह भ्रमण नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के इंजीनियर गौरव सुमन, इंजीनियर सौरभ सिंह एवं वीरेंद्र यादव सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
रिपोर्ट: मोहसिन खान उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन