एसडीएम पुष्कर मिश्रा तथा सेवानिवृत्त बीडीओ श्रीकांत उपाध्याय को बुके भेंट कर किया स्वागत
बलिया। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में शुक्रवार को एक विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उप जिलाधिकारी पुष्कर मिश्रा तथा सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी श्रीकांत उपाध्याय का बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
बैठक में ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसी दौरान क्षेत्र में वृद्धा आश्रम स्थापित करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में वृद्धजनों की देखरेख एवं उनके सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन के लिए वृद्धा आश्रम की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
उप जिलाधिकारी पुष्कर मिश्रा ने इस पहल को समाज हित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए ट्रस्ट को प्रोत्साहित किया। वहीं श्रीकांत उपाध्याय ने कहा कि वृद्धों के सम्मान और सेवा के लिए उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। दोनों अतिथियों ने ट्रस्ट को आवश्यक दिशा-निर्देश और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट भविष्य में भी समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्यों को निरंतर गति देता रहेगा।
No comments:
Post a Comment