समस्या हल न होने पर जताया आक्रोश
बलिया। शहर के सफाई व्यवस्था, लगातार कूड़ा बढ़ने, बाजारों में कूड़ा उठान नहीं होना, जिसके कारण गंदगी बढ़ रही है। सुबह से शाम तक व्यापारियों का दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। ग्राहक नाक पकड़ के आ रहा है और जा रहा है। गंदगी बढ़ने से मार्केट और शहर में संक्रामक रोग बढ़ने की संभावना है।
इसको लेकर संयुक्त व्यापार मंडल की एक बैठक गुरुद्वारा शहर बलिया में संपन्न हुआ जिसमें निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन और नगर पालिका मंगलवार तक बाजार और नगर की गंदगी को साफ नहीं करवाता है। स्वच्छ वातावरण नहीं बनता है। सफाई नहीं करवाता है तो बलिया शहर का बाजार बुधवार को 12:00 तक प्रतीकात्मक रूप से बंद रहेगा। उसके बाद भी कोई निर्णय नहीं होता है तो गंभीर और कठोर निर्णय ले लिया जाएगा। चूंकि शहर में 8 दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। लगातार देखा जा रहा है कि अब मामला खत्म होगा तब मामला खत्म होगा लेकिन समस्या का अंत नहीं हो रहा है। तब जाकर संयुक्त व्यापार मंडल यह निर्णय लिया है।
संयुक्त व्यापार मंडल, बलिया के इस बैठक में प्रमुख रूप से अरविंद गांधी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश , प्रदीप वर्मा एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, जितेंद्र चतुर्वेदी प्रदेश सदस्य फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल, अरुण कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल, जिला अध्यक्ष स्वर्णकार संघ एवं सराफा मंडल घनश्याम दास जौहरी, जिला महामंत्री राधेश्याम वर्मा, मंजय सिंह जिला अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, जिला महामंत्री उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बलिया अभिषेक सोनी, प्रीतम गुप्त सूचना मंत्री, पटरी व्यापार संघ के राहुल गुप्ता आदि बहुत सारे पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment