स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से माता प्रसाद पाण्डेय का हुआ सम्मान

उपनेता प्रतिपक्ष उ.प्र.विधान सभा माता प्रसाद पाण्डेय के बलिया आगमन पर हुआ स्वागत
बलिया। उपनेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश विधान सभा माता प्रसाद पाण्डेय के बलिया आगमन पर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उत्साह देखने को मिला।

सपा प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सपा वरिष्ठ नेता अनिल राय, पूर्व मंत्री व्यास जी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध बिहारी चौबे, मुन्ना ख़ा, रजनीश यादव तथा कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने स्मृति चिन्ह, अंग–वस्त्र एवं माल्यार्पण कर माता प्रसाद पाण्डेय जी का सम्मान किया।इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाजवादी पार्टी इस बार पूर्ण मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है।”

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन