भामाशाह पर अरविंद गांधी द्वारा लिखित पुस्तक का किया गया वितरण
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, शहर, बलिया के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में नगर के साहू भवन जापलिंगगंज में 29 जून को सायं आयोजित किया गया था। इसके मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह प्रतिनिधि परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे। अध्यक्षता अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया। संचालन विनोद वर्मा जिला महामंत्री ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भामाशाह जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि को अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष ने माल्यार्पण, अंग वस्त्र और स्मृति सिन्हा देखकर सम्मानित किया। साथ ही साथ उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने भी मल्यार्पण कर स्वागत किया।
मांग
-------
1. बलिया शहर में भामाशाह जी की मूर्ति लगाई जाए।
2, बलिया शहर में उनके नाम से एक गेट बनाई जाए।
3, भामाशाह जी के नाम से बलिया से लखनऊ और लखनऊ से बलिया एक एक्सप्रेस बस चलाई जाए।
मुख्य अतिथि ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
निर्णय
------
भामाशाह जयंती शताब्दी वर्ष को सितंबर2025 तक बलिया जनपद के गांव गांव शहर में मनाया जाएगा। वही भामाशाह पर अरविंद गांधी द्वारा लिखित पुस्तक का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र सिंह जी प्रतिनिधि परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि भामाशाह जी ने देश के लिए जो किया वह हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है जब-जब देश पर संकट आया है व्यापारी समाज देश को ताकत दिया है। अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने कहा कि व्यापारी समाज को सम्मान और सुरक्षा चाहिए। साथ ही साथ उसका व्यापार भी अच्छा से चलना चाहिए इसका भी व्यवस्था होना चाहिए ।इसके अलावा वह समाज और देश के लिए समर्पित ही रहता है।
प्रमुख वक्ताओं में प्रदीप वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, रजनीकांत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, विजय शंकर गुप्ता अध्यक्ष चैंबर्स ऑफ कॉमर्स बलिया, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल, अमिताभ उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्याम जी रौनियार जिला अध्यक्ष रौनियार वैश्य सभा बलिया, मंजय सिंह जिला अध्यक्ष, उमेश प्रताप एडवोकेट अध्यक्ष संत गणिनाथ मंदिर बलिया, घनश्याम दास जौहरी, अभिषेक सोनी, मनोज केसरी जिला अध्यक्ष केसरवानी वैश्य सभा बलिया, उपाध्यक्ष काशी नाथ वर्मा थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीतम गुप्ता, वासुदेव गुप्ता, मोहन गुप्ता, राकेश गुप्ता, शंभू नाथ वर्मा, छेदीलाल गुप्ता, मुरली गुप्ता, सुशील गुप्ता, राजन वर्मा, राजू कुमार आदि बहुत सारे लोगों उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित है। साथ ही साथ भारी संख्या में व्यापारी भी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment