मनाई गई वीरांगना अहिल्या बाई होलकर की जयंती

सपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में उन्हें नमन कर उनके वीरता एवं समाज सेवा पर की गई चर्चा
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जिला कार्यालय पर 31 मई दिन शनिवार को अहिल्या बाई होलकर की जयंती मनाई गई। 

इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अहिल्या बाई होलकर को नमन करते हुए उनके वीरता एवं समाज सेवा पर चर्चा करते हुए कहा की हमें अपने इतिहास से सिखाते हुए ही सामाजिक समरसता एवं समता मूलक समाज का निर्माण करना है जहां गरीब की आवाज सुनी जाए वंचितों की बात कहीं जाए और उनका अधिकार दिलाने की दिशा में काम किए जाएं। समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में देश के महान हस्तियों के विचारों का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता एकता अखंडता और भाईचारा को बढ़ावा देने के दिशा में कार्य करती है।हमारे नेता के नीतियों में विकास और रोजगार प्रथम है।

   इस अवसर पर बीरबल राम, राजन कन्नौजिया, सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी", श्रीमती चिन्ता यादव, रविन्द्र यादव, नित्या सैनी, जगमोहन बिंद, सुरेन्द्र यादव, रामनाथ पासवान, चंदन यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन