घोष वर्ग के शिक्षार्थियों का पथ संचलन कल

गोरक्ष प्रान्त के 21 जिलों से आये शिक्षार्थी व घोष वर्ग के शिक्षार्थी पूर्ण गणवेश में करेंगे संचलन
बलिया। जिले के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में 21 मई 2025 से चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) व घोष वर्ग के शिक्षार्थियों का घोष दल के साथ पथ संचलन कल रविवार 01 जून 2025 को सायं 5 बजे निकाला जाएगा। 

उक्त जानकारी देते हुए वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख व जिला कार्यवाह अरुण मणि ने बताया कि यह संचलन जमुनाराम मेमोरियल स्कूल से निकलकर, नरहीं- बलिया तिराहा, चितबड़ागांव बाजार व अन्य मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः जमुनाराम मेमोरियल स्कूल पहुंचेगा।

उल्लेखनीय हैं कि विगत दस दिनों से जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में चल रहे इस वर्ग में गोरक्षप्रान्त के 21 जिलों से आये शिक्षार्थी व घोष वर्ग के शिक्षार्थी पूर्ण गणवेश में संचलन करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी