Wednesday, May 21, 2025

संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी को गोली मारे जाने पर जताया आक्रोश

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलेगा व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
बलिया। संयुक्त व्यापार मंडल बलिया की एक बैठक बुधवार को गुरुद्वारा रोड स्थित मंजय साड़ी हाउस में हुई जिसमें फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं दवा व्यापारी अरुण कुमार गुप्ता को आज सुबह उनके निजी आवास कासिम बाजार, शहर बलिया पर दो अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारने की घटना की निंदा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश भी प्रकट किया। 

  बैठक में सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि कल श्रीमान पुलिस अधीक्षक, बलिया से कार्यालय पर 10:00 बजे संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। पूरी घटना की जानकारी लेगा और कार्रवाई से अवगत होगा। उसके बाद संयुक्त व्यापार मंडल बैठक कर निर्णय लेगा।

  श्री अरविंद गांधी ,प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने कहा कि यह घटना दुखद है। व्यापारियों में इससे आक्रोश है। कल बलिया के पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी ली जाएगी। क्या प्रगति हुआ इसकी भी जानकारी ली जाएगी? क्या कार्रवाई हुई इसकी भी जानकारी ली जाएगी? उसके बाद संयुक्त व्यापार मंडल निर्णय लेगा।

श्री प्रदीप वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि प्रशासन द्वारा सीसी कैमरा लगी होती तो अपराधी तुरंत पकड़ में आ जाते हैं। प्रशासन की गस्ती में भी लापरवाही है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश के अध्यक्ष ने प्रदेश के और जिला के प्रशासन से बात किया है। मामले का जल्द से जल्द खुलासा होगा।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री सुनील कुमार परख, रजनीकांत सिंह प्रदेश संयुक्त मंत्री,  टुनटुन सर्राफ जिला अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष मंजय सिंह , विजय शंकर गुप्ता जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल, राहुल कुमार गुप्ता व्यापारी नेता, संतोष गुप्ता, काशीनाथ वर्मा, प्रीतम गुप्ता, दीपक गुप्ता, महेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनिल सिंह, मदन जी वर्मा, राजकुमार वर्मा, अंकुश गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

अध्यक्षता अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश में किया तथा संचालन मंजय सिंह जिला अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल बलिया ने किया।

No comments:

Post a Comment

गोंड जानजाति प्रमाण पत्र के लिये क्रमिक सत्याग्रह अनशन का 17वां दिन

तहसील प्रशासन द्वारा छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप बलिया। राष्ट्रपतीय राजपत्र शासनादेश संविधान शासनादेश में दिए ...