Monday, April 28, 2025

एक राष्ट्र एक चुनाव है जरूरी: सुधीर हलबसिया

व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा बलिया के तत्वावधान में हुआ  "एक राष्ट्र एक चुनाव" गोष्ठी
बलिया। "एक राष्ट्र एक चुनाव" गोष्ठी का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा बलिया के तत्वावधान में बलिया शहर के गुदरी बाजार में 27 अप्रैल दिन रविवार को सायं आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर हलबसिया जी रहे। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि  सुधीर हलवा सिया ने कहा कि "एक राष्ट्र एक चुनाव" बहुत जरूरी है। इससे देश का अनावश्यक उर्जा व्यय हो रहा है रुकेगा। विकास को  गति मिलेगा। प्रशासन आए दिन चुनाव में व्यस्त होने के कारण विकास का कार्य सही मायने में नहीं कर पा रही। उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया। बलिया जिला के" एक राष्ट्र एक चुनाव" कार्यक्रम के संयोजक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया जय प्रकाश साहू ने कहा कि यह देश के लिए बहुत जरूरी है। सभी को मिलकर इस पर सहमत बनानी चाहिए। परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी जी ने "एक राष्ट्र एक चुनाव "कराने का जो संकल्प लिया है वह काबिले तारीफ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने कहा कि "एक राष्ट्र एक चुनाव" को संविधानिक रूप दे देने से देश की जनता का लाखों-करोड़ों रूपए का जो अनावश्यक व्यय हो रहा है बच जाएगा। विकास को गत मिलेगी। प्रशासन को काम करने का मौका मिलेगा जिसे कि देश का विकास होगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित व्यपारी बंधुओ, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र, पुष्प देकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने तथा संचालन भाजपा बलिया के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मंडल संजीव कुमार डंपू ने किया।कार्यक्रम के संयोजक विजय शंकर गुप्ता, जिला संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा बलिया रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री गोपाल महेश गुप्ता, भाजपा बलिया के जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, जिला मंत्री पप्पू पांडे, भाजपा नगर बलिया अध्यक्ष श्रीमती सोनी तिवारी, व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त युवा महामंत्री अंकुर सिंह, हरिनारायण गुप्ता, श्याम बाबू रौनियार, रजनीकांत सिंह, अजीत गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय गुप्ता बबलू, जितेंद्र गुप्ता, रविंद्र पटेल, प्रीतम गुप्ता आदि बहुत सारे लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

गोंड जानजाति प्रमाण पत्र के लिये क्रमिक सत्याग्रह अनशन का 17वां दिन

तहसील प्रशासन द्वारा छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप बलिया। राष्ट्रपतीय राजपत्र शासनादेश संविधान शासनादेश में दिए ...