करिश्माई व्यक्तित्व के स्वामी थे बच्चा पाठक: वीरेंद्र सिंह

मनाई गई पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की पुण्यतिथि
बलिया। पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की पुण्यतिथि बुधवार को कदम चौराहा पर मनायी गयी। शहर के कदम चौराहा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि राजनीति में नेता व जनता के बीच एक परिवार की तरह होता है। परिवार के सदस्य एक-दूसरे से नाराज हो सकते हैं लेकिन पारिवारिक सम्बंध हमेशा कायम रहता है। यही कारण था कि स्व. पाठक हमेशा अपने लोगों के बीच बने रहे। वे करिश्माई व्यक्तित्व के स्वामी थे।

कार्यक्रम में अवध बिहारी चौबे, गोपाल जी सिंह, पूर्व विधायक सुधीर राय, डा विश्राम यादव , यशपाल सिंह, राजकुमार पाण्डेय, सुनील सर्राफ, नगर पालिका अध्यक्ष संन्तलाल मिठाई लाल, सभासद ददन यादव, पवन गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय मिश्रा, गौरव पाठक, बृजेश सिंह गाट , गोवर्धन पाण्डेय, सोनी तिवारी, अनिल सिंह, कमलेश पाण्डेय, अरविंद गांधी, महिला आयोग सदस्य सुनीता , महावीर पाठक, अक्षयबर पाण्डेय, सौरभ पाठक, राजेश्वर द्विवेदी, पुनित पाठक, शंकर भोला आदि थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता जनार्दन राय तथा संचालन संतोष तिवारी ने किया।आयोजक सियाराम यादव ने सबके प्रति आभार जताया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा