Monday, April 21, 2025

दिवंगत शांति देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जुटे सभी शुभेच्छु
बलिया। शहर के कासिम बाजार निवासी वीरेंद्र कुमार रौनियार गोकुल भवन के धर्मपत्नी स्वर्गीय शांति देवी का स्वर्गवास गत 5 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को हो गया था। इस उपलक्ष्य में ब्रह्मभोज दिनांक 21 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को हुआ जिसमें शोकाकुल परिवार, स्वजन इष्ट मित्र एवं शुभेच्छु सम्मिलित हुए और आंखों से उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 वही उनके पुत्र रितेश रौनियार ने मीडिया से बताया कि माता जी हम लोगों के लिए एक मार्गदर्शक हुआ करती थी और आज भी हम लोग उनको उतना ही मानते हैं जितना कल मानते थे। हमें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हम लोगों की माताजी हम लोगों के बीच नहीं है। इस दौरान अनेकों भाइयों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया। इस दौरान समाज के सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी साथ में जनपद के विधायक सांसद व बलिया अध्यक्ष व सभासदों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

No comments:

Post a Comment

गोंड जानजाति प्रमाण पत्र के लिये क्रमिक सत्याग्रह अनशन का 17वां दिन

तहसील प्रशासन द्वारा छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप बलिया। राष्ट्रपतीय राजपत्र शासनादेश संविधान शासनादेश में दिए ...